फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के घर पहुंचाई जा रहीं आयरन की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते ठप पड़े एनीमिया मुक्त भारत अभियान को पंख देने के लिए अब घर-घर आयरन की गोली बांटीं जा रही हैं। एएनएम व आशा कार्यकर्ता एक साल से 19 साल तक के बच्चों को दवा दे रही हैं, ताकि किसी भी बच्चे में खून की कमी न हो।
विज्ञापन

कोरोना के चलते स्कूल व आंगनबाड़ी बंद हैं। इसीलिए स्वास्थ्य मिशन के तहत सबको घर-घर आयरन की गोलियां बांटी जा रही हैं। सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत छह से 19 वर्ष तक की किशोरियों को प्रति सप्ताह आयरन की गोलियां दी जाती हैं। स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से आयरन की गोली वितरण में बाधा आ रही थी, इसलिए आशाएं व एएनएम घर-घर जाकर गोलियां बांट रहीं हैं। डीईआईसी मैनेजर डॉ. अंबुज गुप्ता ने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह गोली किशोरों के घर-घर जाकर बंटी जा रही है। इसका सेवन सप्ताह मे एक बार खाना खाने के बाद एक गिलास पानी के साथ करना है। इससे बच्चे एनीमिया से मुक्त होंगे और उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें