फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंटर के परीक्षा परिणाम में हुई 6.16 फीसदी की वृद्धि

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 31 परिचय-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा में बोर्ड परीक्षा में बेह
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम इस वर्ष बेहतर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में जनपद में हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 0.41 फीसदी जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में 6.16 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल में जनपद में 12,018 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 11,461 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 10,292 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल का परिणाम 89.80 फीसदी रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में इस वर्ष 9,920 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से 9,611 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 8,310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है।
इस वर्ष इंटरमीडिएट में जनपद का परीक्षा परिणाम 86.46 फीसदी रहा जबकि पिछले वर्ष जनपद में हाईस्कूल में 11,766 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 11,128 परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 9,947 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। पिछले वर्ष हाईस्कूल का जनपद का परीक्षा परिणाम 89.39 फीसदी रहा था। वहीं पिछले वर्ष इंटरमीडिएट में 10,552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 10,225 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 8,211 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें