कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के भगतसिंह नगर में इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी आशाराम प्रजापति का बेटा राहुल (18) शहर के साईं इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का करते हैं। राहुल बाबा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई करता था।
मंगलवार की रात भोजन करने के बाद जब बाबा-दादी सो गए। तभी कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर छात्र ने फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई।
बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो राहुल को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)