फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सात माह की गर्भवती थीं निशी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डंपर की टक्कर से कार सवार महिला सिपाही निशी अग्निहोत्री की मौत की घटना के बाद बुधवार को पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। निशी सात माह की गर्भवती थीं। 15 दिन बाद उन्हें मातृत्व अवकाश पर जाना था। डेढ़ वर्ष पहले ही निशी की शादी हुई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से कानपुर के गांधीनगर निवासी निशी अग्निहोत्री वर्ष 2019 बैच की महिला आरक्षी थीं। वर्तमान में वह महोबा जिले के थाना खन्ना में तैनात थीं। मंगलवार की रात कार से खन्ना जाते समय कानपुर-सागर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास डंपर की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
बुधवार को पुलिस लाइन में महिला आरक्षी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर सलामी देकर शोक-संवेदना व्यक्त की। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को गृह जनपद कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी पलाश बंसल, अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ दीपक दुबे आदि मौजूद रहे। बता दें, मृतका के भाई मयंक अग्निहोत्री की वर्ष 2018 में जनपद प्रयागराज में एयरफोर्स की ट्रैनिंग के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें