फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की इंटेलिजेंस टीम ने पान मसाला दुकानदार के यहां की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कानपुर की पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली केसी कंपनी के खिलाफ चल रही जांच को लेकर शहर के खनगा बाजार में पान मसाला विक्रेता के यहां छापा मारा। छह घंटे तक व्यापारी से पूछताछ कर संदिग्ध प्रपत्र व मोबाइल को सीज कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने सोमवार को सुबह 10 बजे पुलिस बल के साथ खनगा बाजार पहुंचकर पान मसाला विक्रेता दिनेश कुमार के किराना स्टोर में कार्रवाई की। शाम चार बजे तक जांच चलती रही।
इंटेलिजेंस आफीसर हिमांशु रोहिल्ला ने व्यापारी दिनेश कुमार से पूछताछ कर प्रपत्रों की जांच की। जिसमें संदिग्ध प्रपत्रों व मोबाइल को सीज कर अपने साथ ले गई। व्यापारी के यहां केसर, राजश्री, एसएनके समेत कई ब्रांड के पान मसाला पाया गया।
विज्ञापन

व्यापारी दिनेश कुमार का कहना है कि जांच टीम ने नोटिस दिया है जिसमें 16 जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए आरकेपुरम नई दिल्ली बुलाया गया है। जांच के दौरान सदर एसडीएम मो. अवेश, सीओ सिटी राम प्रवेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें