महोबा। जिला अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का सोमवार से संचालन शुरू हो गया। इससे मरीजों को 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलने लगी। मरीजों को जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी भेजी जाएगी।
जिला अस्पताल में स्थापित हुई इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होते ही सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटी। जो जांचें पहले बाहर से कराना पड़ती थी, उनकी सुविधा अस्पताल में ही मिलने लगीं। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि लैब में मरीजों को 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अत्याधुनिक लैब में विभिन्न मशीनें लगाई गई हैं। जिनसे अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उनके समय व रुपयों की बचत होगी। पहले दिन से ही लैब में यूरीन, माइक्रोबायोलॉजी, हार्मोनल, कल्चर, गैर संचारी रोगों, पैरासिटोलाजी समेत 150 प्रकार की जांचें शुरू हो गईं। जांचें कराने पहुंचे मरीज प्रमोद व देवीदीन ने बताया कि जो जांचें पहले बाहर से कराने में डेढ़ से दो हजार रुपये खर्च आता था।