फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल क्षति का सर्वे 48 घंटे के अंदर पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में फसल क्षति के आकलन व प्रभावित किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम का भुगतान कराए जाने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने सभी एसडीएम, कृषि विभाग के अधिकारियों व फसल बीमा अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सहायता के लिए छूटने न पाए। फसल क्षति का शेष सर्वे 48 घंटे के अंदर पूरा कराकर रिपोर्ट प्रेषित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में जनपद में वर्षा, अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के आकलन और क्षति से संबंधित एसडीएम व कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध फसल क्षति की सूचनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि फसल क्षति का सर्वेक्षण और आकलन दोबारा जांच लें। दो दिन में नियमानुसार कार्रवाई पूरी करें ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। डीएम ने बीमित किसानों को अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसल क्षति के बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फसल क्षति के आकलन, सूचना संकलन व भुगतान संबंधी कार्रवाई समय से पूरी करने के के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें