फोटो 22 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज से जानकारी लेते एडीएम मोईनुल इस्ल
महोबा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, लैब व ओपीडी का जायजा लिया। मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। गर्मी को देखते हुए वार्डों में लगे खराब एसी बदलने के निर्देश दिए।
एडीएम सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। एडीएम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर, पर्चा काउंटर, इंटीग्रेटेड लैब आदि का मुआयना किया। कुछ डॉक्टरों के कक्षों में न मिलने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्चा काउंटर पर व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने वॉटर कूलर का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता परखी।
उन्होंने एसी जल्द बदलवाने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थित पार्किंग बनाए रखने के निर्देश दिए।