फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी से अभद्रता पर सब इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 01 Sep 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हडकंप मचा है। मंगलवार की रात को एक मीडियाकर्मी ढाबे पर भोजन करने गया था। इसी ढाबे में कुछ लोग बियर भी पी रहे थे। तभी पुलिस ने छापा मारा। बियर पी रहे
विज्ञापन


लोग पुलिस के आने पर भाग खड़े हुए लेकिन मीडियाकर्मी नहीं उठा। तभी कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर आकाश सचान ने उसके साथ अभद्रता कर पुलिस की जीप में डाल लिया। बाद में उसे रास्ते में उतार दिया। इस पर प्रेस क्लब ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रेस

क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकार पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग उन्हें ज्ञापन सौंपा। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने बुधवार की रात को पुलिस सब इंस्पेक्टर आकाश सचान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें