फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ में तैनात दरोगा द्वारा पुलिस अभिरक्षा में युवक से रिश्वत की मांग करने का ऑडियो वायरल होने के मामले को पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा में 15 दिन पूर्व दो पक्षों में विवाद हो गया था। लाठी डंडे से मारपीट किए जाने पर एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि कोतवाली में तैनात दरोगा ने संगीन धारा कम करने के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैसा एक बिचौलिया को देने के लिए कहा। पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली कुलपहाड़ में तैनात दरोगा रमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाह कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें