फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डबल ट्रैक का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने मऊरानीपुर-रोरा नव दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, संरक्षा मानकों, यात्री सुविधाओं व परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संरक्षा प्रबंधों, दोहरीकरण कार्यों की प्रगति और स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने मऊरानीपुर-रोरा नव दोहरीकृत रेल ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक निर्माण की गुणवत्ता, रेल अवसंरचना, संरक्षा मानकों के अनुपालन और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक तकनीकी व संरक्षा मानक का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि रेल संचालन पूरी तरह सुरक्षित व निर्बाध बना रहे। इसके बाद उन्होंने रोरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें