फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
डाकबंगला के समीप जाम लगाए परिजनों को समझाते सीओ रामप्रवेश राय - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के कल्याण सागर मोहल्ले में खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व मोहल्लेवासियों ने छतरपुर मार्ग में डाकबंगला के समीप जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ने परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिससे एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सागर निवासी कल्लू का छह वर्षीय पुत्र विशाल घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते सड़क में लगे बिजली के खंभे को छू लिया। जिससे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मासूम अचेत होकर गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मासूम विशाल को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन शव को मोर्चरी रखने के लिए ले जाने लगा। तो परिजन शव को मोर्चरी में न रखवाते हुए घर ले गए और छतरपुर मार्ग में डाकबंगला के समीप जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ सदर रामप्रवेश राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिससे एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। सीओ का कहना है कि मासूम की करंट से मौत होने पर जाम लगाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल जाकर परिजनों व मोहल्लेवासियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें