फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से मासूम की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शुक्रवार की रात बुखार से मासूम बालिका की मौत हो गई। 24 घंटे में 14 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया। निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द, बदन दर्द आदि के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 951 मरीजों ने उपचार कराया। 24 घंटे में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि की समस्या से ग्रसित विंदा, शिवानी, पंकज, अनुष्का, फूला, संतोषी, रूपेंद्र, पुष्पा, लक्ष्मी, श्यामा, सायमा, संदीप, रचना और पिंकी की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
कस्बा कबरई के गांधीनगर निवासी किशन की ढाई वर्ष की बेटी खुशी दो दिन से बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग संक्रामक बीमारियोंं की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे करें बीमारियोंं से बचाव
-स्वच्छ पानी पीएं, हो सके तो उबालकर उपयोग करें।
-खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें।
-शिशुओं को स्तनपान कराएं और बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन लगवाएं।
-गर्मी और बारिश के मौसम में ताजा व संतुलित आहार लें।
-किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें