महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी घनाराम (42) ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह बड़ीहाट निवासी आर्यन, गांधीनगर निवासी देवेंद्र व लवकुशनगर निवासी पप्पू अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।