फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी से बालिका की मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
मरीजों से भरे जिला अस्पताल के वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदले मौसम ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। बूंदा बांदी के बाद उमस से जनजीवन बेहाल है। इससे एक बालिका की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला है। तेज धूप के साथ अचानक बूंदा बांदी होने से उमस बढ़ गई है। जिससे लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों में सबसे अधिक संख्या मासूम बच्चों की है। कस्बा कबरई के मोहल्ला आजाद नगर निवासी गुंजन (12) पुत्री आदित्य तिवारी की मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई।

वह चकराकर गिर पड़ी, इसके बाद उल्टी शुरू हो गई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है। बारिश के बाद बढ़ी उमस से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें