-इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की जुटी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुबह शाम सर्दी और दिन में तेज धूप निकलने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे बुखार के साथ सर्दी जुकाम व वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार की रात बुखार से पीड़ित एक वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई।कोतवाली चरखारी के ग्राम बृजपुर निवासी
गोकुल (78) एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। परिजन उसका उपचार प्राइवेट क्लीनिकों में करा रहे थे। रविवार को गोकुल की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उधर, सोमवार को जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड के अलावा इमरजेंसी वार्ड
में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में खान-पान के साथ सुबह शाम होने वाली सर्दी से बचाव बेहद जरूरी है।