फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत पर मनाया जश्न

Mon, 16 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच का जादू क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। आस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए मैच को देखने के लिए सुबह से क्रिकेट प्रेमी टीवी के सामने आकर जम गए।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह टीवी की दुकानों पर भी मैच देखने वालों का जमघट लगा रहा। भारत की पारी में चौके-छक्के लगने पर जमकर तालियां बजीं। पाकिस्तान का जैसे ही अंतिम विकेट गिरा, क्रिकेट प्रेमी जश्न में मशगूल हो गए। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए।

रविवार को सुबह नौ बजे भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होते ही मानो जनजीवन थम सा गया। लोग टीवी के सामने आकर बैठ गए। दस बजे बिजली गई तो लोग मैच देखने के लिए टीवी की दुकानाें में जा पहुंचे। देखते ही देखते लोगाें की भारी भीड़ जमा हो गई। जगह न होने पर तमाम लोगों ने दुकान के गेट और खिड़कियों से झांककर मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन


मैच की खुमारी में डूबे क्रिकेट प्रेमी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए चौके, छक्के और शानदार शॉट पर जमकर तालियां बजाईं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विकेट गिरने पर भी तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। सुबह से शाम तक क्रिकेट प्रेमी कामकाज छोड़कर टेलीविजन पर चिपके रहे। पाकिस्तान का अंतिम विकेट गिरते ही लोग जश्न में मशगूल हो गए। जगह-जगह पटाखे फोड़े।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच का जुनून क्रिकेट प्रेमियाें पर इस कदर सवार था कि लाइट जाने पर तत्काल जनरेटर और इनवर्टर की व्यवस्था की गई।

पूरे दिन लोगाें ने घराें और दुकानाें में जनरेटर और इनवर्टर चलाकर टीवी पर भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का लुत्फ उठाया। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड और चाय की दुकानाें में भी लोगों ने इनवर्टर से मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें