फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू लगने से किसान समेत तीन की मौत

Fri, 03 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला,महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार चल रहा है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौली निवासी शिवराम (40) पुत्र रामलाल शुक्रवार को रोज की भांति जानवर चराने के लिए जंगल की ओर गया था। लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घर वापस लौटे किसान को गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुगौरा में बीते कई दिनों से लोगों से भीख मांग कर एक भिखारी अपना पेट भर रहा था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गुगौरा गांव में बने टावर के समीप पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भिखारी का शव फूल जाने के चलते उसकी मौत दो दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि घर घर में भीख मांग कर पेट भर रहे भिखारी की मौत गर्मी व लू लगने से हुई है। भिखारी कौन और कहां का निवासी था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई निवासी कल्लू सिंह (65) की दोपहर  भीषण गर्मी में लू की चपेट में आ गया परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें