फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगे रोक-एसपी

Sun, 11 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में हर हाल में रोक लगना चाहिए। जिन थाना क्षेत्रों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेगी वहां के थानाध्यक्ष जिम्मेदार होगें। महिलाओं द्वारा हेल्प लाइन नंबर 1090 से सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पुलिस भेजकर कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही
विज्ञापन


की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। तहरीर मिलने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के भी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। महिला महाविद्यालय और महिला इंटर कालेजों के आसपास छुट्टी के समय पुलिस को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोहदों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए जिससे

महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बकरीद त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा चुनाव से पूर्व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, सीओ चरखारी गुरुदयाल कटियार आदि थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें