फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी राठ रोड पर बाइक सवार नीलगाय से टकरा कर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बा राठ निवासी दयाशंकर 35 वेयर हाउस में कर्मचारी था। रविवार को वह बाइक से पनवाड़ी आया था, जहां काम निपटाने के बाद वापस अपने घर जा रहा था।

पनवाड़ी से चंद किमी आगे मोड़ पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक सवार नीलगाय से टकराकर सड़क पर गिर गया।

आसपास मौजूद लोग गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार यदि हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें