फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कहीं क्षतिग्रस्त तो कहीं अर्जुन सहायक नहर में उगीं झाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना (महोबा)। किसानों के लिए संजीवनी मानी जा रही अर्जुन सहायक परियोजना अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ रही है। पांच साल पहले शत-प्रतिशत काम पूरा हुए बगैर ही परियोजना का उदघाटन करा दिया गया।
ब्लॉक कबरई के खन्ना क्षेत्र से निकली अर्जुन सहायक नहर की पिचिंग पक्की नहीं कराई गई। ऐसे में पानी छोड़े जाने पर नहर में जगह-जगह से कटाव हो रहा है। साथ ही नहर में झाड़ियां उग आने से पानी अवरुद्ध हो रहा है। नहर का लाभ न मिलने और खेतों में पानी भरने की आशंका से परेशान किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

2,655 करोड़ की भारी भरकम लागत वाली अर्जुन सहायक परियोजना से महोबा, हमीरपुर व बांदा जनपद के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उदघाटन किया था। परियोजना के तहत महोबा के कुछ गांव और हमीरपुर क्षेत्र में अधिकांश नहरों का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। नहर की साफ-सफाई न होने व जगह-जगह कटाव होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के सिरसीकलां, घंडुआ, पचपहरा, तिंदुही समेत विभिन्न गांवोंं में नहर की पिचिंग पक्की नहीं कराई गई है। इससे नहर का पानी किसानों के खेतों में भर जाता है। घंडुआ गांव के किसानों ने नहर किनारे प्रदर्शन कर पिचिंग पक्की कराने और जगह-जगह उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। उधर, परियोजना के अवर अभियंता नवनीत कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश से नहर का पानी कम होने के बाद घास की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें