फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


फोटो 02 एमएएचपी 13 परिचय-बहू-बेटी सम्मेलन में जानकारी देतीं महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 के तहत रविवार को सभी थानों क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया।
थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें समाज में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और महिला उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने युवतियों व छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, सुरक्षित भविष्य निर्माण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें