फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार का पुतला फूंका

Sun, 08 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
केरल सरकार का पुलता फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल राज्य के वर्कला में दलित नर्सिंग छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना से दलित गरीब एसोसिएशन भड़क उठा। शनिवार को दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर केरल सरकार का पुतला फूंक आक्रोश जताया। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियाें को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर आल्हा चौक पहुंचे और केरल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केरल राज्य के वर्कला में दलित नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप की घटना ने समाज को झकझोर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यकारिणी सदस्य रविकुमार ने कहा कि संघ दलित महिलाओं व समाज के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने गैंगरेप की शिकार छात्रा व उसके परिजनों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर गौरव वर्मा, मनोज, आशीष कुमार, मुन्नालाल, कामता प्रसाद, मनप्यारे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें