कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हौरी गोसाई में जानवर को बचाने के चक्कर में एक महिला ट्रेन से कट गई। उसकी मौके पर ही मोत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव बम्हौरी गोसाई निवासी रामसखी (65) पत्नी मनीराम जानवर चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। शाम को वापस लौटते समय गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन से जानवर निकलने लगे। तभी अचानक ट्रेन आती देख महिला ट्रैक पर खड़े जानवर को हांकने लगी।
जानवर तो वहां से निकल गया, लेकिन महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।