फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे आज होगा प्यार का इजहार

Mon, 13 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल
विज्ञापन

विज्ञापन
पाश्चात्य सभ्यता के पर्व वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्यार के इजहार के पर्व वेलेंटाइन-डे को लेकर गिफ्ट दुकानदारों ने ग्राहकों को पसंद को देखते हुए आकर्षक उपहार मंगाए है। वहीं, फूल विक्रेताओं ने गुलाब की विभिन्न वैरायटी के फूलों के आर्डर बुक कर दिए है। धार्मिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक विजय सागर पक्षी विहार प्रेमी जोड़ो से गुलजार रहेगा।


वेलेंटाइन-डे एक सप्ताह से मनाया जा रहा है। आज युवा गिफ्ट व गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करेंगे।  गिफ्ट सेंटर संचालक रामगोपाल, देवेंद्र ने बताया कि वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाआें की मांग के अनुसार गिफ्ट मंगाए गए है। फूल विक्रेता पप्पू, रामकिशोर ने बताया कि इस दिन गुलाब की मांग अधिक होने से विभिन्न वैरायटी के गुलाब के फूलों के आर्डर बुक किए गए है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता प्यार का इजहार करने वालों पर खलल डाल सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता टोलियां बनाकर धार्मिक स्थलों पर भ्रमण करेंगे। बजरंग दल पाश्चात्य सभ्यता के इस पर्व का विरोध करेगा और युवाओं को अपने माता पिता, भाई बहन व गुरुजनाें से प्रेम व सम्मान करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें