फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई वोटिंग में तो कोई फसल कटाई में मस्त

Sat, 11 Apr 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा उप चुनाव में जहां लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच गए वहीं किसान मतदान से किनारा कर खेत खलिहानाें में अपनी फसल की कटाई में जुटे रहे। किसानों की रुचि मतदान से ज्यादा खेतों में पड़ी फसल को बारिश और बदलते मौसम से बचाने के प्रति दिखाई दी।
विज्ञापन

चरखारी उपचुनाव में शनिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पोलिंग बूथाें पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। कारण, किसान खेत खलिहानाें में व्यस्त दिखाई दिए। कुदरत के कहर से बर्बाद हुई फसल के बाद बची खुची फसल को बचाने के लिए किसानों ने मतदान केंद्राें के बजाए सुबह से ही खेत खलिहानों की तरफ रुख कर लिया। कोई खेतों में पड़ी फसल की मड़ाई करने में जुटा रहा वहीं तमाम किसान सुबह से हंसिया लेकर फसल काटने में व्यस्त दिखाई दिए। किसानों में फसल को बचाने के प्रति ज्यादा रुचि के चलते मतदान प्रतिशत घट गया। मतदान स्थलाें के बजाए खेेत खलिहानाें में किसान दिखाई दिए। उन्हें अपनी फसल की चिंता दिखाई दे रही थी। यही वजह है कि लोकतंत्र के इस पर्व में इस दफा किसानों ने रुचि कम दिखाने से मतदान प्रतिशत घट गया है।

घूंघट की ओट में निकली महिलाएं
महोबा। उप चुनाव में ग्रामीण अंचलाें में भी खासी चहल पहल नहीं दिखाई दी। कामकाज से थोड़ा बहुत वक्त निकालकर तमाम महिलाओं ने घूंघट की ओट में जाकर पोलिंग बूथों पर वोट डाला। तेज धूप और पसीने से तर बतर होने के बाद भी महिलाएं घूंघट डाले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें