फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, रेफर

Sat, 11 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। युवती को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद ससुरालीजन अस्पताल से फरार हो गए। युवती की हालत नाजुक देख देख डॉक्टरों ने युवती को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़िता के भाई ने ससुरालीजनाें पर युवती को जलाकर मारने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंधानवार्ड निवासी नाजरीन खातून पत्नी जाकिर हुसैन खां गुरुवार को देर रात संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन और मोहल्लेवासी दौड़ पड़े और आनन-फानन आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने युवती को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उधर पीड़िता के भाई जाहिद खां पुत्र सत्तार खां निवासी समद नगर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन नाजरीन की शादी तीन नवंबर 2011 को बंधानवार्ड निवासी जाकिर हुसैन पुत्र नसीर खां के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा काफी समय से दो लाख रुपये और मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न करने पर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट भी करते थे। जिसके चलते ससुरालीजनों ने गुरुवार की रात नाजरीन की पिटाई करने के बाद  मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पीड़िता के भाई ने ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें