फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड की लागत से सुधरेगी जलनिकासी व यातायात व्यवस्था

Fri, 16 Mar 2018 11:02 PM IST
mahoba
विज्ञापन
- जानकारी देते नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 महोबा। नगर में जलनिकासी एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 11 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। नगर पालिका महोबा द्वारा यह कार्य 14वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका महोबा की चेयरमैन दिलाशा तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास को लेकर स्वीकृति दी गई है। बारिश के मौसम में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए शहर में 15 नालों का निर्माण कराया जाएगा। 340.09 लाख की लागत से होने वाले नाला निर्माण से लोगों को खासी राहत मिलेगी। वर्तमान में नगर की आबादी बढ़ जाने से परमानंद चौक से सुभाष चौक तक की मुख्य सड़क पर यातायात का अत्याधिक दबाव है। इस मार्ग से चरखारी बाईपास को जोड़ने वाला एकमात्र रामकथा मार्ग है जिससे जाम की स्थिति होती है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए तीन नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके तहत रोशन शहीद बाबा के सामने से मिल्कीपुरा होते हुए चरखारी बाईपास तक, इलाहाबाद बैंक होते हुए चरखारी बाईपास मार्ग व रामकुंड होते हुए कलक्ट्रेट रोड तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परमानंद चौक से रामकथा मार्ग तक व रामकथा मार्ग से झलकारी बाई तिराहे तक सड़क के दोनों ओर पटरियों में इंटर लाकिंग का कार्य होगा। जिसके लिए 612.62 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। सफाई व्यवस्था के लिए 121.51 लाख रुपये की लगात से कूड़ादान व गाड़ियों की खरीद होगी। रामकुंड स्थित गोशाला में गायों के लिए 20 लाख की लागत से टीनशेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज, राजेश त्रिपाठी, अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
शहर में बनेगा भव्य एवं सुंदर पार्क
नगर पालिका द्वारा शहर में भव्य एवं सुंदर पार्क बनाया जाएगा। पार्क के निर्माण के लिए डीएम ने स्वीकृति देते हुए भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की है। जल्द ही पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे लोग परिवार सहित पार्क का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा झलकारी बाई तिराहे का विकास भी शामिल है। झलकारी बाई की नई प्रतिमा स्थापित कर पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें