फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में मददगार बनेगा ‘टीबी आरोग्य साथी एप’

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। टीबी के खिलाफ जंग में सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है । इसके लिए मोबाइल एप टीबी आरोग्य साथी लांच किया है। यह एप क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा । इस एप से रोगी न सिर्फ अपनी प्रगति रिपोर्ट देख पाएगा, बल्कि टीबी से संबंधित सभी जानकारी भी मिलेगी। इसके जरिए मरीज अपने इलाज को ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली धनराशि को भी ट्रैक किया जा सकेगा। यह कहना है जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जी रत्मेले का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का टीबी आरोग्य साथी एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी। जिस टीबी मरीज का उपचार चल रहा है वह यूजर आईडी की सहायता से लॉगिन करके अपना ट्रीटमेंट भी ट्रैक कर सकता है। बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए पोर्टल की तरह कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि एप से टीबी परीक्षण और उपचार वितरण सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंचेगा। इसके अलावा जोखिम का आंकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल ,पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
एप की खासियत
एनटीईपी के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकार्ड तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। इसके अंतर्गत टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह डाउनलोड करें एप
-एप एंड्रायड और आईओएस दोनो प्लेटफॉर्म पर उलपब्ध है।
-अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर में जाकर टीबी आरोग्य साथी सर्च कीजिए, इंस्टॉल पर क्लिक कीजिए।
-एप इंस्टॉल करने के बाद ओपन कीजिए और रजिस्टर नाउ पर क्लिक कीजिए।
-एप आपसे लोकेशन, ब्लूटूथ समेत कुछ परमिशन के लिए कहेगा, सभी को एलाऊ कर दीजिए।
-अपना मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए, नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कीजिए।
-अब अपना नाम, उम्र, प्रोफेशन भरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें