फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 माह में जारी हुए 5,789 मृत्यु प्रमाण पत्र, संक्रमण से मौत का आंकड़ा सिर्फ 76

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण ने गांव से लेकर शहर का तक तांडव मचाया। कई लोगों की समय से जांच व इलाज न होने के कारण सांसों की डोर टूट गईं। इस दौरान
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर का स्वरूप बहुत ही भयावह रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक सिर्फ 76 लोगों की मौत हुई है लेकिन वहीं जिले में मृत्यु प्रमाण जारी होने के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। नगर पालिका, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में रोजाना मृतकों के परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वर्ष 2020 और जनवरी से लेकर अप्रैल 2021 तक के आंकड़ों में नजर डालें तो 16 माह में जिले में 5,789 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं। यह आंकड़े सीआरएस पोर्टल पर दर्ज हैं जो जिले में मृतकों का हकीकत बयां कर रहे हैं। मृत्यु दर तेजी से क्यों बढ़ रही अधिकारी इसके बारे में बोलने कतरा रहे हैं।
जिले के आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष - जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्र
2017 - 267
2018 - 430
2019- 1650
2020- 4218
2021 (अबतक)- 1571
नगर पालिका ने साल भर में जारी किए 432 मृत्यु प्रमाणपत्र
महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा में माह मई वर्ष 2020 से लेकर अप्रैल 2021 तक साल भर में 432 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं। नगर पालिका के कर्मी बताते हैं कि पहले पालिका द्वारा पहले कभी भी इतनी संख्या में प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं अब रोजाना लोग इसको लेकर आवेदन कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों आवेदन अभी भी लंबित
मृतकों के परिजन नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं जिसके सैकड़ों आवेदन लंबित हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
- सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा का कहना है कि महामारी के दौरान मृतकों का ग्राफ बढ़ा है लेकिन सभी कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं इसमें सभी तरह के मौतों का विवरण शामिल है।
- अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा का कहना है कि मृत्यु दर क्यों बढ़ रही है इसके बारे में सीएमओ ही बेहतर बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें