फोटो 09 एमएएचपी 06 परिचय-डायवर्जन के चलते खन्ना टोल प्लाजा के आगे इस तरह हाईवे पर खड़े भारी वाह
महोबा/खन्ना। आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर कानपुर-सागर हाईवे पर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। कस्बा खन्ना से कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भेजा जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कानपुर की दूरी 60 किमी अधिक होने से चालकों ने हाईवे में ही ट्रक खड़े कर दिए हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है।
कानपुर-सागर हाईवे पर रूट डायवर्ट 10 जून की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। महोबा से कानपुर जाने वाले भारी वाहन बांदा मार्ग से कानपुर जाएंगे जबकि कबरई-खन्ना मार्ग से जाने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उरई होते हुए कानपुर जाने के निर्देश हैं। हाईवे से खन्ना से कानपुर की दूरी 110 किमी है जबकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कानपुर की दूरी 170 किमी है। भारी वाहनों को हाईवे की बजाय पुलिसकर्मी बुंदेलखंड एक्सप्रेस से डायवर्ट कर रहे हैं लेकिन 20 फीसदी वाहन ही एक्सप्रेसवे से जा रहे हैं जबकि 80 फीसदी वाहन चालकों ने हाईवे के दोनों किनारे और बीच की पटरी पर भारी वाहन खड़े कर दिए हैं।
ट्रक चालक देवेंद्र, प्रीतम, हरिओम, मुन्ना आदि ने बताया कि 60 किमी का अतिरिक्त चक्कर होने से समय और ईंधन की बर्बादी होगी। इससे वह एक्सप्रेसवे से नहीं जा रहे हैं। यदि पुलिस प्रशासन दबाव बनाएगा तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। उधर थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कट पर पुलिस बल तैनात है। चालकों को समझाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किया जा रहा है। जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।
फोटो 09 एमएएचपी 06 परिचय-डायवर्जन के चलते खन्ना टोल प्लाजा के आगे इस तरह हाईवे पर खड़े भारी वाह