महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि यदि लोग एक-दूसरे से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें तो विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
पं. हरिशंकर नायक ने कहा कि सत्संग से सच्चा सुख मिलता है। पं. अवधेश तिवारी ने कहा कि भजन-कीर्तन व सत्संग से चारों फल, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पं. जगदीश रिछारिया ने भजन सुनो रे राम कहानी पेश की। राजाराम चौरसिया हनुमान का प्रसंग सुनाया। परमलाल विश्वकर्मा ने रचना चदरिया झीनी रे झीनी राम नाम रस झीनी प्रस्तुत की। साध्वी सुनीता अनुरागी ने कहा कि कबीर वाणी विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने स्वरचित रचना कबीर के विचार अपनाओ, सामाजिक रूढ़ियां जड़ से मिटाओ पेश की। इस मौके पर आशाराम तिवारी, जयराम प्रजापति, लखनलाल, पप्पू सेन, कामता प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।