फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश-ओलावृष्टि से मिट्टी में मिली किसानों की मेहनत

Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शनिवार की रात पड़ोरा गांव में गिरे ओले दिखाता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महोबा/खरेला/श्रीनगर/बेलातल। जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और शनिवार की रात हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खड़ी फसलों के बिछ जाने और कटी पड़ी फसलों के उड़ जाने से किसान परेशान हैं। रविवार को लेखपालों ने क्षेत्र में जाकर सर्वे की कार्रवाई की। आगामी दिनों में भी यह सर्वे जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती गांव बीजानगर के किसान शिवनारायण, राकेश, महेंद्र, महिपाल आदि बताते हैं कि उनकी फसल कटाई के बाद खेतों में पड़ी थी। आधी फसल तो उड़ गई और शेष बची फसल को मजदूर लगाकर दो बार उलट-पलट करा चुके हैं लेकिन लगातार बारिश से थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है। इससे आधे से कम उपज ही मिलने की उम्मीद है। इसी तरह से खरेला-चरखारी क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है।
ग्राम पड़ोरा में शनिवार रात भारी बारिश के बीच ओलावृष्टि में किसानों की फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई। रात में 12 बजे के बाद बड़े-बड़े ओले गिरे। जैतपुर ब्लॉक के अंतर्गत जैतपुर, नन्ही मंगरौल, टपरियन, मगरौलकलां, अजनर, कुटरा, सतारी, अकौना, स्यावन, लमौरा, कैथोरा, ननवारा समेत कई गांवों में इस बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। रविवार सुबह से किसान भीगी फसल को खेतों में फैलाकर सुखाने का प्रयास कर रहे हैं और बिखरी हुई फसल को समेट रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को न सिर्फ अनाज बल्कि पशुओं के चारे (भूसा) और परिवार के भरण-पोषण की भी चिंता सता रही है। बुधौरा निवासी किसान भारत सिंह राठौर ने बताया कि तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से उनके खेत में कटी पड़ी फसल पूरी तरह बिखरकर भीग गई। ओलों के कारण अधिकतर गेहूं की बालियां खेत में बिखर गईं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने छह बीघा में गेहूं की फसल बोई थी लेकिन अब खाद, बीज, सिंचाई और कटाई की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
इसी तरह से कबरई क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। कबरई के किसान उपेंद्र तिवारी, गुड्डन सिंह, बब्बू कुशवाहा, शक्ति सिंह, राजू तिवारी, गहरा गांव के छत्रपाल सिंह, सियाराम कुशवाहा, अर्जुन सिंह, मातादीन श्रीवास आदि ने बताया कि आंधी-बारिश से पहले ही भारी नुकसान हो चुका था, अब दोबारा आई बारिश ने बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी है। उधर, श्रीनगर कस्बे में आंधी के दौरान बजरंग कॉलोनी निवासी प्रियम सोनी के दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ टूटकर गिर गया।

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शनिवार की रात पड़ोरा गांव में गिरे ओले दिखाता ग्रामीण। संवाद

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शनिवार की रात पड़ोरा गांव में गिरे ओले दिखाता ग्रामीण। संवाद

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शनिवार की रात पड़ोरा गांव में गिरे ओले दिखाता ग्रामीण। संवाद

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शनिवार की रात पड़ोरा गांव में गिरे ओले दिखाता ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें