फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उमस भरी गर्मी बिगाड़ रही हाजमा, बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
विज्ञापन

-सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप, उमस और खान-पान में लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। इससे उल्टी-दस्त व पेटदर्द के मरीजों की संख्या 50 फीसदी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज इस तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। पहले ऐसे मरीजों की संख्या 30 से 35 थी। चिकित्सक मरीजों को दवाइयों के साथ बचाव के उपाय बता रहे हैं।
पांच दिन पहले बारिश होने और हवा चलने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हल्की धूप व हवा थमने से उमस के साथ भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 850 मरीज उपचार कराने पहुंचे जिसमें से ज्यादातर मरीजों में उमस भरी गर्मी से पाचन तंत्र बिगड़ने से डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है। ऐसे में पानी की कमी होने और खान-पान बिगड़ने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में बुखार, उल्टी दस्त, पेटदर्द आदि के कस्तूरी, रामसजीवन, गेंदारानी, छवरानी, संजय, प्रभा, तुलसी, मोहन, साबरा, गोमती व शांति देवी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि कि ओपीडी में पहले जहां 20 से 30 मरीज उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी जुकाम के आते थे। अब उनकी संख्या 60 से 70 पहुंच गई है। बताया कि उल्टी-दस्त होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

ऐसे करें बचाव
-पेय पदार्थों, फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करें।
-अधिक वसा वाला भोजन न करें।
-अधिक से अधिक पानी पिएं।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-कूलर, नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें।
-जरा सी दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें