फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में सफाई कर किया श्रमदान

Fri, 03 Apr 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व श्रम मंत्री कुंवर बादशाह सिंह द्वारा संकल्प लेकर एक महीने के लिए चलाए जा रहे महाश्रमदान में दिनों दिन लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। महामुनि श्रंगी ऋषि आश्रम के सौ बीघा में फैले विशाल सरोवर में पटी जलकुंभी को निकालने के लिए सैकड़ाें श्रमदानी पसीना बहा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में व्यापारी, समाजसेवी और कार्यकर्ता महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

खरेला के प्राचीन महामुनि श्रंगी ऋषि सरोवर में पांचवें दिन समाजसेवी और व्यापारियों ने पूर्व श्रम मंत्री के नेतृत्व में श्रमदान अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, बिंदा प्रजापति, बाबूलाल तिवारी, माखन विश्वकर्मा, आरबी सिंह, बीआरएसएस के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह, कौशलेंद्र भदौरिया सहित दस टुकड़ियाें में अलग-अलग बंटे श्रमदानियाें ने सुबह 6:30 बजे से नौ बजे तक जमकर जलकुंभी निकाली। गुरुवार को इस अभियान में नगर पालिका परिषद चरखारी के सभासद मुस्तफा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर पावन कार्य में योगदान शुरू किया। इस मौके पर पूर्व श्रम मंत्री ने कार्यकर्ताआें का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि एक मई तक चलने वाले इस महाश्रमदान अभियान का संकल्प लिया गया है। सरोवर के जल को और स्वच्छ बनाने के लिए समाजसेवी और व्यापारियों व नगर के उत्साही युवकाें की भूमिका सराहनीय है। इस मौके पर सुशील गुप्ता, राजेंद्र सोनी, पप्पू गुप्ता, संदीप गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, राकेश तिवारी, अन्नी बुधौलिया, रमेश सिंह, रमाशंकर विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, मोनू महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें