फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक समेत दो ने फांसी लगा जान दी

Fri, 03 Apr 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला कठवरिया निवासी अमित (22) पुत्र बाबूलाल ने गुरुवार को घर पर सुनसान पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का शव फांसी पर झूलता मिला। रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पनवाड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक, मोहल्ला पाठकपुरा निवासी भगवान सिंह (65) पुत्र गुमान सिंह ने गुरुवार को घर पर लठ्ठे से फांसी लगा ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मृतक के परिजनाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें