थाना महोबकंठ के ग्राम टिकरिया में एक ही परिवार के तीन घरों में आग लग जाने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राम टिकरिया निवासी महाराज सिंह के मकान में शनिवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी राजा सिंह व मुलायम सिंह के कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में लिया। तीनों मकानों में एक साथ आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू न होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।