फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से वापस मंगा लिए राहत पैकेट

Wed, 20 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील कुलपहाड़ के ग्राम अकौनी में एक दर्जन से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम सूची से काट दिए गए। इतना ही नहीं समाजवादी राहत पैकेटों को उनके घरों से वापस मंगा लिया गया। सूची से नाम काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराकर सूची में नाम शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम अकौनी निवासी छत्रपाल, राजेंद्र, प्रीतम, जीतेंद्र कुमार, सत्यवती, भारतसिंह, मिहीलाल सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम नंहकू को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि बेहद गरीब होने के चलते उनके अंत्योदय राशन कार्ड बनाए गए थे। लेकिन इस समय उनके नाम सूची से काट दिए गए है और अपात्र लोगों के नाम शामिल किए गए है। खाद्यान्न न मिलने से परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है।

शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को समाजवादी राहत किट उन्हें दी गई लेकिन बाद में उनके घरों से वापस करा ली गई। किट वापस मांगने पर उन्हें अपात्र होने की जानकारी दी गई। गरीबों ने मामले की जांच कराकर सूची से अपात्रों के नाम हटाने और उनके नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा लाभ दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें