फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Tue, 20 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
आग खाक हुआ मकान। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाडपुर में सोमवार रात एक मकान में लगी आग से करीब एक लाख रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्राम लाडपुर निवासी कमरून पत्नी स्व. सकूर खां के मकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख कमरून किसी तरह बाहर निकलीं और जान बचाई। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और आसपास स्थित जल स्त्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

आग से कच्चा मकान, गृहस्थी, कपड़े, खाद्यान्न सहित करीब एक  लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल श्रीनंदन ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। आग में सबकुछ जल जाने से वृद्धा परेशान है। लेखपाल ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपकर जल्द ही सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें