ग्राम मगरिया में बिजली के तारों के टकराने से निकली आग की चिंगारी से एक ग्रामीण का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर दौड़े पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ग्रामीण की करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई।
थाना अजनर के ग्राम मगरिया निवासी रामप्यारे पुत्र छवीला के मकान के ऊपर से निकले 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के तार हवा चलने से आपस मेें टकरा गए। जिससे निकली चिंगारी कच्चे मकान में गिर गई। और मकान को आगोश में ले लिया, देखते ही देखते आग की लपटे और तेज हो गई। आग की चपेट में फंसे गृह स्वामी के परिवार को पड़ोसियों ने बाहर निकाला। जिसके बाद सभी ने एकजुट होकर लोगों ने पानी डालकर किसी तरह एक घंटे कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। आग की घटना में गृह स्वामी की 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने राजस्व विभाग और पुलिस को दी है।