फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस में लगी आग से डेढ़ लाख की संपत्ति राख्ा

Sat, 30 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खनगा बाजार चौराहे के समीप एक टेंट हाउस में आग लग जाने से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। टेंट मालिक ने दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला कत्तीपुरा निवासी मोहम्मद वाजिद की खनगा बाजार चौराहे पर टेंट हाउस की दुकान है। रात्रि मे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। तड़के सुबह उसके पास कुछ लोगों का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक वह दुकान पहुंचा तो आधा सामान जलकर राख हो चुका था। मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने कोतवाली महोबा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी दुकान में आग लगी नहीं है, बल्कि आग लगाई गई है। तहरीर में बताया कि दुकान में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही किसी भी तरह की दुकान में आग जलाई जाती है, इसलिए आग लगने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल शिवशंकर शुक्ल का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें