फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर चलाया गया बुलडोजर

Sat, 30 May 2015 11:21 PM IST
news of mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
 कीरत सागर की भूमि पर फाउंडेशन बनाकर और बाउंड्री बनाकर किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को बुल्डोजर चलाकर धराशायाी कर दिया, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन अतिक्रमण दस्ते ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटा दिया। जिससे कीरत सागर में अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

 मालूम हो कि कीरत सागर सरोवर में सिंचाई विभाग द्वारा एक माह से खुदाई कराई जा रही है। कुछ दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर बउंड्री बनाने और फाउंडेशन तैयार करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर प्रबुद्ध सिंह सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता पुलिस फोर्स के साथ कीरत सागर तालाब पहुंचे और जगह-जगह बाउंड्री को बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया। जिससे अवैध कब्जाकर रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कीरत सागर की खुदाई करके गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य को अंजाम देने के लिए एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनें लगी हैं, जो दिन रात तालाब की खुदाई कर रहीं हैं। इसी तालाब पर कुछ दबंगों ने मशीन संचालकाें को सड़क किनारे खुदाई करने से मना कर दिया था, जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने नक्शा मंगवाकर देखा और जमीन तालाब की दर्ज पाई गई। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान चलाकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाकर खुदाई कार्य शुरू करा दिया। एसडीएम सहित तमाम अधिकारी कब्जा हटाने तक मौके पर ही डटे रहे ।

तालाब की जमीन को भूमिधरी दर्शाया
राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते तालाब, मरघट, कब्रिस्तान की जमीन को भूमिधरी दर्शाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, जिससे तालाबों और कब्रगाह की जमीनों पर इमारतें बन गईं। इतना ही नहीं लेखपाल, कानूनगो ने कागजों में तालाब की जमीन भूमिधरी दर्शा दी है, जिससे दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया था
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं होता पालन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी तालाबों से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन भूमाफिया तालाबों की जमीन बेंचते जा रहे हैं। आज भी तालाबों की जमीन पर दो-दो मंजिला इमारतें बनी हैं, लेकिन अधिकारी इन इमारतों को ढहाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। जिसके चलते जिले के चंदेल कालीन तालाबाें में तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के डीएम को सख्त निर्देश दिए हैं।

कीरत सागर तालाब की जमीन पर कोई मकान नहीं बना है, जो मकान बने हैं वह भूमिधरी जमीन पर बने हैं। इसलिए ऐसी इमारतों को हटाना अधिकारियों के अधिकार में नहीं है।
विज्ञापन

               विशम्भर सिंह
        अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड
                 महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें