फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

Fri, 27 Mar 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम गंज में मकान में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित गृहस्वामी ने जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम गंज निवासी भोला सिंह पुत्र सरदार सिंह परिजनाें के साथ घर पर सो रहा था। तभी अचानक रात तकरीबन तीन बजे घर में आग लग गई। देर रात पानी पीने के लिए जगे गृहस्वामी ने मकान से आग की लपटें उठती देखीं तो उसके होश उड़ गए। आनन- फानन में परिजनाें को जगाकर उन्हें सुरक्षित घर से बाहर निकाला। गृहस्वामी और परिजनाें का शोरगुल सुनकर ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। तकरीबन दो घंटा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। अग्निकांड में घर गृहस्थी का सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने जिलाधिकारी को सूचना देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें