फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क में दरार देख डीएम नाराज

Fri, 27 Mar 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरखारी मार्ग पर तीन किलोमीटर बनाई जा रही सीसी रोड में गुणवत्ता को दरकिनार किए जाने पर अमर उजाला के शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने अधिकारियों के साथ सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन स्थानों पर दरारें पाए जाने पर डीएम भड़क गए। डीएम ने एक्सईएन को लताड़ लगाते हुए निर्माण कार्य देख रहे सहायक अभियंताओं के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तिराहे तक सात करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने पर अमर उजाला ने ‘पांच करोड़  मिलने के बाद भी निर्माण में अनियमितता’ की खबर  प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते ही जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एएन सिंह ने रोड का निरीक्षण किया। जहां पर तीन स्थानों पर सीसी रोड पर दरारें पड़ी पाई गईं। दरारें देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्हाेंने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य  देख रहे लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंताआें के खिलाफ चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने डेढ़ किलोमीटर बनी सड़क का पैदल चलकर निरीक्षण किया।

हटवाया जाएगा अतिक्रमण
चरखारी बाईपास मार्ग पर सड़क के किनारे लकड़ी के डिब्बे, गुमटियां रखने के साथ-साथ दुकान के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को भी जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने हटवाने के निर्देश दिए। जिससे सड़क निर्माण में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न हो। साथ ही अतिक्रमण वाले स्थान से अवागमन जारी रहे। डीएम ने दुकान के बाहर खड़ी कबाड़ गाड़ियों के अलावा अन्य सामान को भी हटवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें