फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी सेवाएं बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल समेत सीएचसी की ओपीडी सेवाएं अग्रिम आदेशों तक बंद कर दी हैं। ऐसे में वायरल बुखार का प्रकोप चरम पर हैं। वहीं अन्य बीमारियों के मरीज भी इलाज के अभाव में भटक रहे हैं। यहीं वजह है कि ओपीडी सेवाएं शूरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न नागरिकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ओपीडी सेवाएं शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार मरीजों का पंजीयन होता है। एक सप्ताह पहले कोरोना के मरीजों में इजाफा होने के चलते अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। जिससे बुखार, पेटदर्द, उल्टी, दस्त व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज मजबूरी में प्राईवेट क्लीनिकों का सहारा ले रहे हैं। जिसके चलते प्राईवेट क्लीनिक संचालक मरीजों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने डीएम को पत्र भेजकर ओपीडी चालू कराने की मांग की है।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सरकारी अस्पताल बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को दिक्कत हो रही है। हर घर में बुखार से पीड़ित मरीज पड़े हैं। मजबूरी में लोग झोलाछाप डॉक्टरों की सेवाएं ले रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश अरजरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश चौबे, किसान नेता बलराम पटैरिया, भारत सिंह आदि ने डीएम से मांग की है कि सीएचसी की ओपीडी शुरू कराई जाए। ताकि गरीब लोगों को समुचित इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें