महोबा। थाना खरेला के ऐचाना गांव निवासी शिवम (22) का घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर वह अपने कमरे में गया और जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)