फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे अंधेरे में डूबा रहा जिला अस्पताल, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में गुरुवार की देर शाम अचानक खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे वार्डों में अंधेरा छा गया। बिजली जाने पर अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर शुरु कराया लेकिन वह भी चंद मिनटों बाद बंद हो गया। जिससे वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान रहे और मोबाइल की रोशनी जलाकर काम चलाया। तीन घंटे बाद बिजली आने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अस्पताल परिसर में ट्रांसफॉर्मर स्थापित है। जिससे निर्बाध आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे लाइन में गड़बड़ी आने के चलते आपूर्ति ठप हो गई। जिससे जिला अस्पताल के वार्ड अंधेरे में डूब गए। जिससे भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान रहे। सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चालू कराया लेकिन 10 मिनट बाद जनरेटर भी बंद हो गया। जिससे मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक भी परेशान रहे। रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरु हुई। तब मरीजों को राहत मिली। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। जनरेटर चलाया गया लेकिन कुछ खराबी आने के चलते जनरेटर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें