फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवाड़ी और खरेला में 50-50 बेड के बनेंगे कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डीसी नेगी ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पनवाड़ी व खरेला सीएचसी में 50-50 बेड के कोविड अस्पताल तैयार कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए खरेला व पनवाड़ी सीएचसी को कोविड मरीजों के इलाज के लिए चयनित किया गया है। इसमें 50-50 बेड की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य जरूरी उपकरणों का भी इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक कर रहे हैं। बाहर ने आने वाले लोगों को आश्रय स्थलों में क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद भी बिना वजह घर से न निकलने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए कोविड अस्पताल तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें