फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कोविड अस्पताल को दी तीन मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी। कस्बे में बने कोविड एलवन हास्पिटल में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन (एचएफएनसी) से किया जाएगा। इस मशीन से कोरोना के मरीजों में आक्सीजन की कमी को दूर किया जाएगा। बुधवार को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के प्रतिनिधि केशव राजपूत ने तीन हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीनें हास्पिटल को सौंपी है। इस दौरान उनके साथ कुलदीप भटनागर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनन्द राजपूत, डॉ.विनय पटेल, गुन्नी घोष, कृष्ण ताम्रकार युवराज सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोविड एलवन के प्रभारी डॉ. आनन्द राजपूत ने बताया कि तीन मशीने चरखारी विधायक की ओर से मिल गईं है। इन मशीनों का प्रयोग मरीज कर सकेंगे। कोरोना मरीजों को वायरस के असर से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इस वजह से शरीर में तेजी से ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीज की जान पर बन आती है। जिसके चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा जाता है, अब इस मशीन से पहले हाई फ्लो नेजर कैनुआ मशीन का प्रयोग होगा। यह मशीन भी जीवन रक्षक की भूमिका निभाएगी क्योंकि इससे एक मिनट में 60 लीटर तक मरीज को ऑक्सीजन देकर जीवन बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें