फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद विजयी प्रत्याशी ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना संक्रमण के चलते पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के जुलूस व जश्न पर निर्वाचन आयोग ने पूरी तरह रोक लगा दी है। बावजूद इसके जैतपुर ब्लॉक के महुआ इटौरा गांव में प्रधान पद पर गीत रानी विजयी प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच विजयी जुलूस निकालकर जश्न मनाया। इस विजयी जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे 2 मई को जारी किए गए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते निर्वाचन आयोग व प्रशासन ने विजयी जुलूस पर रोक लगा दी थी। अधिकांश प्रत्याशी जीत के बाद प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंचे और घरों में ही जीत की खुशी मनाई। पर जैतपुर ब्लॉक के महुआ इटौरा गांव से प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशी ने आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थकों के साथ पूरे गांव में विजयी जुलूस निकाला। जिससे गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा जुलूस निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जूलूस में सौ से अधिक लोग ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि एक भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाए था। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जुलूस निकालने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें